NEET पेपरलीक पर कांग्रेस सांसद हरीशचंद्र मीणा का बड़ा बयान, पेपर खरीदने वाला तो बहुत छोटा आदमी, लेकिन बड़ा सवाल है यह पेपर बांट कौन रहा है?

NEET पेपरलीक पर कांग्रेस सांसद हरीशचंद्र मीणा का बड़ा बयान, पेपर खरीदने वाला तो बहुत छोटा आदमी, लेकिन बड़ा सवाल है यह पेपर बांट कौन रहा है?

टोंक: NEET पेपरलीक पर कांग्रेस सांसद हरीशचंद्र मीणा का बड़ा बयान देते हुए कहा कि NEET पेपरलीक देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ है. इससे हमारे देश की छवि भी खराब हो रही है. आज कांग्रेस सांसद हरीशचंद्र मीणा टोंक दौरे पर है. हरीशचंद्र मीणा ने कहा कि बच्चे मेहनत करते है, उनकी सोच क्या होगी और उन पर अब क्या गुजर रही होगी. कहीं कोई भी चीज हो उसकी सुई घूम फिर कर राजस्थान और फिर सीकर पर आ जाती है. 

कांग्रेस सांसद हरीशचंद्र मीणा ने कहा कि पेपरलीक कांड एक संगठित अपराध है. सीकर में बड़े बड़े कोचिंग संस्थान है, जहां देश और दुनिया के बच्चे पढ़ते है. वहां ऐसा क्यों होता है, वो पकड़े भी नहीं जाते है. 

कांग्रेस सांसद हरीशचंद्र मीणा ने कहा कि पेपर खरीदने वाला तो बहुत छोटा आदमी है, लेकिन बड़ा सवाल है यह पेपर बांट कौन रहा है. इसकी सरकार को जांच करनी चाहिए, नहीं तो यह हमेशा चलता रहेगा. इसको राजनीति से ऊपर उठ कर देश हित को लेकर सोचना चाहिए.

टोंक से खबर: 
-NEET पेपरलीक पर कांग्रेस सांसद हरीशचंद्र मीणा का बड़ा बयान 
-टोंक दौरे पर दिया बयान
-कहा-NEET पेपरलीक देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ है
-इससे हमारे देश की छवि भी खराब हो रही है
-बच्चे मेहनत करते है, उनकी सोच क्या होगी और उन पर अब क्या गुजर रही होगी
-कहीं कोई भी चीज हो उसकी सुई घूम फिर कर राजस्थान और फिर सीकर पर आ जाती है
-पेपरलीक कांड एक संगठित अपराध है
-सीकर में बड़े बड़े कोचिंग संस्थान है, जहां देश और दुनिया के बच्चे पढ़ते है
-वहां ऐसा क्यों होता है, वो पकड़े भी नहीं जाते है
-पेपर खरीदने वाला तो बहुत छोटा आदमी है, लेकिन बड़ा सवाल है यह पेपर बांट कौन रहा है
-इसकी सरकार को जांच करनी चाहिए, नहीं तो यह हमेशा चलता रहेगा
-इसको राजनीति से ऊपर उठ कर देश हित को लेकर सोचना चाहिए