VIDEO: जयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, अशोक गहलोत बोले-वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन देश बचाने की लड़ाई, चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल खड़े हुए

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत कांग्रेस के प्रदर्शन में पहुंचे. प्रदर्शन में अशोक गहलोत ने संबोधित करते हुए कहा कि वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन देश बचाने की लड़ाई है, कार्यकर्ताओं को इस मुद्दे को घर घर तक पहुंचाना होगा. डेमोक्रेसी को समाप्त करने के लिए ये गुंडागर्दी पर उतर आए हैं. अब करो या मरो जैसा मामला हो चुका है. 

आपको बता दें कि अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल खड़े हुए. SIR में करोड़ों नाम काट दिये गए. बड़े बड़े नेताओं के घर नोटिस भेजे गए. अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा की कठपुतली बनी. मुख्य चुनाव आयुक्त ने संसदीय संस्था का अपमान किया. अब देश की जनता इनको माफ नहीं करेगी. देश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी.

आपको बता दें कि चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस शहीद स्मारक पर प्रदर्शन कर रही है. इस मौके पर सुखजिंदर रंधावा,गोविंद डोटासरा और टीकाराम जूली, शांति धारीवाल, विधायक ललित यादव,डूंगर राम गैदर,प्रशांत शर्मा,अर्जुन बामनिया, इंद्राज गुर्जर,धर्मेन्द्र राठौड़,पुष्पेन्द्र भारद्वाज,हरिश्चंद्र मीणा,भगवानाराम सैनी प्रदर्शन में मौजूद है.