नई दिल्ली: असम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. जोरहाट से गौरव गोगोई चुनाव हार गए है. गौरव गोगोई 23 हजार वोट से चुनाव हारे. जोरहाट से बीजेपी के हितेन्द्र नाथ चुनाव जीत गए है.
असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि यह जनता का आशीर्वाद है. हम निश्चित रूप से असम में तीसरी बार सरकार बनाएंगे. आज असम की जनता ने एक ऐतिहासिक जनादेश हमें दिया. हम अभी इंतजार करेंगे. आपको बता दें कि असम में फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है.
असम में विधानसभा की कुल 126 विधानसभा सीटें हैं. प्रदेश की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरी बीजेपी को जीत की हैट्रिक लगाने का भरोसा है.
वहीं, सूबे की सत्ता से 10 साल लंबा वनवास समाप्त कराने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस को भी जीत की उम्मीद है. प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड 85 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है.