Assembly Election Results 2026: 5 राज्यों की 823 सीट पर मतगणना जारी, बंगाल में 130 सीटों पर आगे निकली BJP, TMC को 112 पर लीड

Assembly Election Results 2026: 5 राज्यों की 823 सीट पर मतगणना जारी, बंगाल में 130 सीटों पर आगे निकली BJP, TMC को 112 पर लीड

नई दिल्ली : 5 राज्यों की 823 सीट पर मतगणना जारी है. बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में काउंटिंग जारी है. वोटों की गिनती के साथ ही चुनावी रुझान आने शुरू हो गए हैं. बंगाल के रुझानों में भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. वहीं असम में बीजेपी आगे चल रही है जबिक केरलम में यूडीएफ को बढ़त दिख रही है. वहीं तमिलनाडु में डीएमके अपनी बढ़त बनाए हुए है. पुडुचेरी में भाजपा आगे चल रही है.

पश्चिम बंगाल के रुझान:
पश्चिम बंगाल में TMC 112,  BJP 130, OTH 3 सीटों पर आगे है.

असम के रुझान:
असम में BJP 69, CONG 19, OTH 2 सीटों पर आगे है.

केरलम के रुझान:
केरलम में LEFT+ 53, CONG+ 83, OTH 04 सीटों पर आगे है.

तमिलनाडु के रुझान:
तमिलनाडु के रुझानों में एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर वन पर है. विजय की पार्टी TVK 88 सीटों पर आगे चल रही है.

पुडुचेरी के रुझान:
पुडुचेरी में BJP 22 और CONG 6 और अन्य 1 सीट पर आगे है.