खरीफ सीजन में 23 फसलों के लिए लागू की गई फसल बीमा योजना, 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे किसान

खरीफ सीजन में 23 फसलों के लिए लागू की गई फसल बीमा योजना, 31 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे किसान

जयपुर:  खरीफ सीजन में 23 फसलों के लिए फसल बीमा योजना लागू की गई है. 31 जुलाई तक फसल बीमा के लिए किसान आवेदन कर सकेंगे. 29 जुलाई तक बीमा आवेदन में दर्ज फसल का नाम बदलवाया जा सकेगा. 

बाजरा, मक्का, मूंग, सोयाबीन, कपास, धान समेत कई फसलें शामिल हैं. सब्जियों और फलों में मिर्च, प्याज, टमाटर, अनार, संतरा, किन्नू सहित मेहंदी भी शामिल है. फसली ऋण लेने वाले किसानों का बीमा स्वतः होगा, अन्य किसान स्वयं आवेदन कर सकेंगे. किसानों को बैंक, आधार, जनाधार और गिरदावरी रिकॉर्ड अपडेट रखने की सलाह दी गई है.

खरीफ सीजन में 23 फसलों के लिए लागू की गई फसल बीमा योजना 
-31 जुलाई तक फसल बीमा के लिए आवेदन कर सकेंगे किसान
-29 जुलाई तक बदलवाया जा सकेगा बीमा आवेदन में दर्ज फसल का नाम 
-बाजरा, मक्का, मूंग, सोयाबीन, कपास, धान समेत कई फसलें शामिल
-सब्जियों और फलों में मिर्च, प्याज, टमाटर, अनार, संतरा, किन्नू सहित मेहंदी भी शामिल
-फसली ऋण लेने वाले किसानों का स्वतः होगा बीमा, अन्य किसान स्वयं कर सकेंगे आवेदन
-किसानों को बैंक, आधार, जनाधार और गिरदावरी रिकॉर्ड अपडेट रखने की दी गई सलाह