वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, चैत्र नवरात्रि के मौके पर 2.69 लाख से अधिक लोगों ने किए दर्शन

वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, चैत्र नवरात्रि के मौके पर 2.69 लाख से अधिक लोगों ने किए दर्शन

नई दिल्ली: वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है. चैत्र नवरात्रि के मौके पर 2.69 लाख से अधिक लोगों ने दर्शन किए. 23 मार्च को एक दिन में सर्वाधिक 45 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचें. 

भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बीच में दो दिन पंजीकरण रोका गया था. सुरक्षा के लिए कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था लागू है.पुलिस, CRPF, अन्य अर्धसैनिक बलों और QRTs की टीमें तैनात है.

वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़: 
-चैत्र नवरात्रि के मौके पर 2.69 लाख से अधिक लोगों ने किए दर्शन
-23 मार्च को एक दिन में सर्वाधिक 45 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचें 
-भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बीच में दो दिन रोका गया था पंजीकरण
-सुरक्षा के लिए  कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था लागू 
-पुलिस, CRPF, अन्य अर्धसैनिक बलों और QRTs की टीमें तैनात