द फिल्मी चर्चा के संस्थापक राहुल वरुण को मिला दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड 2023

मुंबई : सफलता पाने के लिए लगन और संघर्ष की जरूरत होती है ऐसा मानना है फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक अलग मुकाम बना चुके एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट और द फिल्मी चर्चा के मैनेजिंग डॉयरेक्टर "राहुल वरुण" का.

सफलता का आनंद तब तक नही आता जब तक सम्मान न मिले जी हां फिल्म इंडस्ट्री में पत्रकार के तौर पर अतुलनीय योगदान के लिए राहुल वरुण को दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविज़न अवार्ड्स, 5 फरवरी, 2023 को आयोजित हुआ. दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन पुरस्कार 2023 अवार्ड शो के संस्थापक अखिलेश सिंह और मुंबई के ACP संजय पाटिल के हाथों से राहुल वरुण (Rahul Varun) को अवार्ड दिया गया। राहुल वरुण के साथ साथ फिल्म के इंडस्ट्री के कई एक्टर-एक्ट्रेस को भी सम्मानित किया गया.

यह आयोजन भारत के मुंबई के सांताक्रूज में स्थित होटल ताज़ में हुआ। बॉलीवुड और टीवी की हस्तियों को विभिन्न पुरस्कारों, उपहारों और प्रशंसा के अन्य रूपों से सम्मानित किया गया. दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविज़न अवार्ड्स 2023 को फिल्मोरा मीडिया नेटवर्क द्वारा और कई अन्य लोगों के साथ साझेदारी में प्रायोजित किया गया. 

इस अवार्ड शो का हिस्सा बनने वाले विभिन्न सेलिब्रिटी मेहमानों में कुंडली भाग्य से अनीशा हिंदुजा, बिग बॉस 15 से प्रतीक सहजपाल, इश्क में मरजावां 2 से चांदनी शर्मा, उतरन पिया रंगबाज से गौरव एस बजाज, जन्म जन्म का साथ, डोनल बिष्ट ( टीवी अभिनेत्री), भाभी जी घर पर हैं सीरियल से टिल्लू और के के गोस्वामी जैसे कई और अन्य शामिल हुए. 

राहुल वरुण को पिछले साल मुंबई में "केसीएफ एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित अवॉर्ड शो  "महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2022 और राष्ट्रीय रत्न सम्मान अवॉर्ड 2022 से भी सम्मानित किया जा चुका है. इसमें कई प्रसिद्ध लोगों को फाउंडेशन द्वारा पुरस्कृत और सराहा गया. अभिनेता और एक्शन निर्देशक टीनू वर्मा, अभिजीत राणे, डॉ परिन सोमानी, आरती नागपाल, संगीत निर्देशक दिलीप सेन और कॉमेडियन वीआईपी और एहसान कुरैशी जैसे कई प्रसिद्ध फिल्म उद्योग या टीवी दिग्गज इसमें शामिल थे.


जानिए कौन है राहुल वरुण
मुंबई एक ऐसा शहर है जहां नए लोगो के जिंदगी में कई मुसीबतें आती हैं। इन मुसीबतों के सामने कोई हार मान जाता है तो कोई हिम्मत से इसका सामना कर मिसाल बन जाता है। कुछ ऐसी ही कहानी बिहार के मधुबनी जिला के राहुल वरुण की है। जिन्होंने ने अपनी मेहनत से मुंबई में मुकाम पाया है. 

आमतौर पर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद अधिकतर लोग करियर में जॉब पाने के बारे में सोचते हैं। वहीं राहुल की सोच सबसे अलग थीं। बिहार से निकलकर कुछ अलग करना चाहते थे। हौसला और इरादा मजबूत था। फिर भी सबसे बड़ा सवाल यह था कि आखिर वह मुंबई में ऐसा क्या करेंगे जिससे उन्हें पहचान मिलेगी?

कम उम्र में राहुल बने इंटरप्रेन्योर
कहते हैं अगर हौसला बुलंद हो तो तकदीर भी सलाम करती है। जब काम की तलाश में राहुल बिहार से मुंबई आए तो उन्हें काफी मशक्कत करना पड़ा था। फिर उन्होंने महसूस किया. पर्दे पर दिखना जरूरी नहीं है। पर्दे के पीछे भी रहकर अपना एम्पायर खड़ा किया जा सकता है. राहुल ने वो मुकाम हासिल किया। मुंबई जैसी शहर में उन्होंने काम करने के बदल लोगों को काम देना शुरू किया। डिजिटल मार्केटिंग के जरिए राहुल कम उम्र में इंटरप्रेन्योर बनकर अपने जीवन में आदर्श स्थापित किया है. 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शायद ही कोई ऐसा अभिनेता या अभिनेत्री होंगी जो राहुल को नहीं जानती होगी। क्योंकि अपने सवालों के लिए जाने जाते हैं। इनका सवाल एक दम सटीक और सरल होता है। फिर भी बॉलीवुड के अभिनेता लोग इनके सवाल का सामना नहीं कर पाते हैं। कई बड़ी मीडिया हाउस इनके सवाल को अपने सोशल साइट्स पर पोस्ट करते हैं. राहुल वरुण की न्यूज पब्लिकेशन द फिल्मी चर्चा" फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी मीडिया हाउस है। राहुल की दूसरी कंपनी का नाम आर. वी. राइजिंग एंटरटेंट (RV Rising Entertainment) है जो एडवरटाइजिंग एजेंसी हैं.

इंटरप्रेन्योर होने के साथ साथ राहुल ने टीवी सीरियल प्रोडक्शंस में सहायक के रूप में काम किया है. इनको मुंबई में हुए एक अवार्ड शो में राष्ट्रीय रत्न सम्मान’ भी मिल चुका है. हाल में ही रोहित शेट्टी की नई फिल्म सर्कस के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणवीर सिंह ने राहुल के साथ स्टेज शेयर किया था. सेलिब्रिटी से सवाल पूछने का अंदाज राहुल का अलग होता है उनके सवाल से सेलिब्रिटी सोच में पड़ जाते हैं.