दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी-2026 लॉन्च, पॉलिसी के तहत EV गाड़ी खरीदने पर ग्राहकों को सब्सिडी देने की है प्लानिंग

दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी-2026 लॉन्च, पॉलिसी के तहत EV गाड़ी खरीदने पर ग्राहकों को सब्सिडी देने की है प्लानिंग

नई दिल्लीःदिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी-2026 लॉन्च हुई है. दिल्ली कैबिनेट ने नई EV नीति को मंजूरी दी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई EV पॉलिसी का अनावरण किया. नई EV पॉलिसी के तहत EV गाड़ी खरीदने पर ग्राहकों को बड़ी छूट मिलेगी. और सब्सिडी देने की प्लानिंग है. 

सीएम रेखा गुप्ता ने नई EV नीति का ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली को EV कैपिटल बनाने की प्लानिंग है. इसके जरिए प्रदूषण की समस्या से निपटने में बड़ा संबल मिलेगा.