Dholpur News: पक्का मकान ढहने से हुआ बड़ा हादसा, मलबे में दबे परिवार के 7 सदस्य

Dholpur News: पक्का मकान ढहने से हुआ बड़ा हादसा, मलबे में दबे परिवार के 7 सदस्य

धौलपुर : धौलपुर के सैपऊ में पक्का मकान ढहने से बड़ा हादसा हो गया है. मलबे में परिवार के 7 सदस्य दब गए हैं. हादसे में एक युवक की मौत व उसकी एक बेटी गंभीर घायल हुई है. 32 वर्षीय मृतक देवीसिंह बघेल पड़ाका गांव का निवासी था. 

मौके पर CI प्रमेन्द्र शर्मा पहुंचे जिसके बाद रेस्क्यू शुरू कराया. पुलिस जवानों व ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला. हादसे में मरने वाले युवक की पत्नी की करीब 6 माह पूर्व मौत हुई थी. अब पिता की भी हादसे में मौत हो जाने से 3 मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं. सैपऊ के पड़ा का कांकौली गांव की घटना है.

पक्का मकान ढहने से हुआ बड़ा हादसा
-मलबे में दबे परिवार के 7 सदस्य
-हादसे में एक युवक की मौत व उसकी एक बेटी हुई गंभीर घायल
-32 वर्षीय मृतक देवीसिंह बघेल पड़ाका गांव का था निवासी
-मौके पर पहुंचे CI प्रमेन्द्र शर्मा ने शुरू कराया रेस्क्यू
-पुलिस जवानों व ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को निकाला बाहर
-हादसे में मरने वाले युवक की पत्नी की करीब 6 माह पूर्व हुई थी मौत
-अब पिता की भी हादसे में मौत हो जाने से 3 मासूम बच्चे हुए अनाथ
-सैपऊ के पड़ा का कांकौली गांव की घटना