रामगढ़ स्थित गैस तापीय विद्युत गृह के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

रामगढ़ स्थित गैस तापीय विद्युत गृह के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

जैसलमेर: रामगढ़ स्थित गैस तापीय विद्युत गृह के ऊपर ड्रोन उड़ने की सूचना है. बीती रात करीब 10 बजे से 11 बजे के बीच की घटना बताई जा रही है. लगभग एक घंटे तक ड्रोन के उड़ते रहने की जानकारी सामने आई है. सोशल मीडिया पर ड्रोन उड़ने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर है वहीं जांच शुरू कर दी गई है. सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और निगरानी बढ़ाई गई है. मामले को लेकर आधिकारिक पुष्टि और जांच रिपोर्ट का इंतजार है. हालांकि फर्स्ट इंडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.