मानसून की मेहर से राजस्थान में 30 बांध हुए लबालब, बांधों में कुल भराव क्षमता का 53.03 प्रतिशत पानी

मानसून की मेहर से राजस्थान में 30 बांध हुए लबालब, बांधों में कुल भराव क्षमता का 53.03 प्रतिशत पानी

जयपुर : मानसून की मेहर से राजस्थान में 30 बांध लबालब हो गए हैं. पिछले 5 दिन की बारिश से 15 बांध लबालब हो चुके हैं. उधर, सूखे बांधों की संख्या तेजी से कम होकर 209 पर आ गई है. प्रदेश में 454 बांध आंशिक रूप से भरे हुए हैं. 

राजस्थान के बांधों में कुल भराव क्षमता का 53.03 प्रतिशत पानी है. पिछले 24 घंटे के दौरान बांधों में 199.78 एमक्यूएम पानी की आवक हुई है. पिछले साल 13 अगस्त को था कुल भराव क्षमता का 77.07 प्रतिशत पानी था.

जयपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 51.80 प्रतिशत पानी है. भरतपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 36.37 प्रतिशत पानी है. जोधपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 18.46 प्रतिशत पानी है.

कोटा जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 66.34 प्रतिशत पानी है. बांसवाड़ा जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 54.86 प्रतिशत पानी है. उदयपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 43.51 प्रतिशत पानी है.