जयपुर : भीषण गर्मी के चलते कल से जयपुर जिले में स्कूलों का समय परिवर्तन किया गया है. प्री प्राइमरी से आठवीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव होगा. कल से सत्रांत तक सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक का समय होगा.
कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों का समय यथावत रहेगा. जिला कलेक्टर संदेश नायक की ओर से पिछले दिनों आदेश जारी किए हैं. जिले में सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय में आदेश लागू होंगे. जयपुर जिले में आगामी दिनों में और अधिक तापमान में वृद्धि और हीट वेव का पूर्वानुमान है.
भीषण गर्मी के चलते कल से जयपुर जिले में स्कूलों का समय परिवर्तन
-प्री प्राइमरी से आठवीं तक के स्कूलों के समय में होगा बदलाव
-कल से सत्रांत तक सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक का होगा समय
-कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों का समय रहेगा यथावत
-जिला कलेक्टर संदेश नायक की ओर से पिछले दिनों जारी किए आदेश
-जिले में सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय में लागू होंगे आदेश
-जयपुर जिले में आगामी दिनों में और अधिक तापमान में वृद्धि और हीट वेव का पूर्वानुमान