वैल्डिंग करते समय डंपर के डीजल टैंक ने पकड़ी आग... जलकर राख, हादसे में चालक और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा

वैल्डिंग करते समय डंपर के डीजल टैंक ने पकड़ी आग... जलकर राख, हादसे में चालक और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा

प्रतापगढ़ः प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के निकट हादसा हो गया. वैल्डिंग करते समय डंपर के डीजल टैंक ने आग पकड़ ली. हादसे में डंपर चालक और मौके पर मौजूद एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया. डंपर पूरी तरह जलकर राख हो गया. सूचना पर 108 एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. 

डंपर चालक केसरसींह रावत और झूलसे दूसरे व्यक्ति को रैफर किया गया. हालत गंभीर होने पर निंबाहेड़ा चिकित्सालय के लिए रैफर किया गया. निंबाहेड़ा रोड पर कृष्णा होटल के समीप हादसा हुआ. डीजल टैंक में लीकेज को ठीक करने के लिए वैल्डिंग की जा रही थी.