राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव घोषित, संख्या बल के लिहाज से कांग्रेस को मिलेगी एक सीट, ये नेता जता रहे दावेदारी !

राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव घोषित, संख्या बल के लिहाज से कांग्रेस को मिलेगी एक सीट, ये नेता जता रहे दावेदारी !

जयपुर: राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव घोषित किए गए. संख्या बल के लिहाज से एक सीट कांग्रेस को मिलेगी. कांग्रेस से कई दावेदार राज्यसभा के लिए प्रयास कर रहे. 

पवन खेड़ा और भंवर जितेंद्र सिंह दावेदारी जता रहे है. नीरज डांगी भी फिर से रिपीट होने की कोशिश कर रहे हैं. हरियाणा की तरह हाई कमान चौंकाने वाला नाम भी तय कर सकता है.

आपको बता दें कि राजस्थान में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया. 8 जून नामांकन करने की आखिरी तारीख है. 11 जून तक तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. 18 जून को मतदान होगा, इसी दिन नतीजे आएंगे.  नीरज डांगी, राजेंद्र गहलोत और रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल पूरा हो रहा है.