जयपुर एयरपोर्ट पर 'तकनीकी खराबी' का ट्रिपल अटैक, हर बार यात्रियों की आफत

जयपुर एयरपोर्ट पर 'तकनीकी खराबी' का ट्रिपल अटैक, हर बार यात्रियों की आफत

जयपुर : जयपुर एयरपोर्ट पर 'तकनीकी खराबी' का ट्रिपल अटैक. 3 दिन में 3 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आयी जिसके चलते हर बार यात्रियों की आफत आ गई. 20 अगस्त इंडिगो की जयपुर-चंडीगढ़ फ्लाइट, बोर्डिंग के बाद विमान में तकनीकी खराबी आयी जिससे 4 घंटे की देरी हुई.

21 अगस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-गुवाहाटी फ्लाइट, बोर्डिंग के बाद तकनीकी खराबी आयी. 3 घंटे इंतजार के बाद फ्लाइट कैंसिल की गई. 22 अगस्त एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-बेंगलुरु फ्लाइट, बोर्डिंग के बाद फिर तकनीकी खराबी आयी. जिसके बाद यात्री विमान से उतारे गए.

पहले बोर्डिंग, फिर तकनीकी खराबी, फिर घंटों इंतजार हर बार यात्री ही एयरलाइंस की लापरवाही क्यों भुगते है ? बड़ा सवाल उड़ान से पहले विमान की तकनीकी जांच होती है या नहीं ? क्या यात्रियों को बोर्डिंग कराने के बाद ही खराबी का पता चलता है ?