जयपुर (सत्यनारायण शर्मा) : जयपुर के शिवदासपुरा में कल हुए सीजेपी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणो के बीच हुआ विवाद अब तूल पकडता जा रहा है..एक तरफ जंहा सीजेपी के अध्यक्ष अभिजित दीपके ने मारपीट करने वालो को 48 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की है. वहीं शिवदासपुरा थाने में सीजेपी और ग्रामीणो की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है.
-अब तूल पकडने लगा CJP और ग्रामीणो के बीच विवाद का प्रकरण
-शिवदासपुरा थाने में दोनो पक्षो ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज करवाया मामला
-CJP के अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
-ग्रामीणो ने CJP को दोबारा गांव में नही आने की दी चेतावनी
-विवाद के बीच सियासी बयानबाजी भी हुई तेज
राजधानी जयपुर के शिवदासपुरा इलाके के एक गांव में कल हुए कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकताओं और ग्रामीणो के बीच विवाद का मामला अब थाने पहुंच गया है. रामपुरा कंवरपुरा गांव के एक निवासी भगवान सहाय ने अपनी शिकायत में सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोक रांका और पार्टी के कार्यकताओं के खिलाफ जबरन गांव में घुसकर ग्रामीणों से मापीट करने, स्कूल में घुसकर बच्चो को डराने और बातचीत में जातिसूचक शब्दो के इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. वहीं सीजेपी की तरफ से दो युवको के खिलाफ नामजद शिकायत दी गई है. सीजेपी ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया की कमल और शंकर नामक युवको ने पार्टी कार्यकताओं पर लाठी और पत्थरो से हमला किया है. सीजेपी ने ग्रामीणो का पक्ष लेते हुए पुलिस को शिकायत दी की ग्रामीणो ने उन लोगो से हमे बचाने का प्रयास भी किया. सीजेपी की शिकायत के साथ कार्यकताओं ने वीडियो पर उपलब्ध करवाए है.
हांलाकि पुलिस ने दोनो पक्षो की तरफ से मामले दर्ज लिए है. वही इस विवाद के चलते सियासी बयानबाजी भी होने लगी है ऐसे में अबदेखना हेागा की पुलिस की जांच किस पक्ष को दोषी ठहराती है.