अंबालाः हरियाणा के अंबाला में बड़ा रेल हादसा टल गया. चलते समय डिब्बों से इंजन अलग हो गया. ट्रेन संख्या 14030 (रेवाड़ी-श्रीगंगानगर) का इंजन करीब 50 फीट आगे निकल गया और डिब्बे पीछे रह गए.
गोकलगढ़ फाटक के पास इंजन और डिब्बों को जोड़ने वाला कपलिंग हुक अचानक खुल गया. घटना के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची टीम ने तत्काल इंजन को दोबारा डिब्बों से जोड़ा. समय रहते स्थिति पर काबू पाने से बड़ा हादसा टला.