इंटरनेट डेस्क: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है. ऐसे में ठंडे ठंडे पेय पदार्थ अच्छे लगते है. अगर आप भी गर्मी से परेशान है, तो आपको कुछ ऐसे ड्रिक्स के बारे में बताते है. जिन्हे पीकर आप भी तरोताजा महसूस करेंगे. जी हां गर्मी के मौसम में आप ऐसे ड्रिंक्स पीकर आप गर्मी से कुछ हद तक राहत पा सकते है. साथ ही आप गर्मी से होने होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं.चलिए आपको बताते है. ऐसे ड्रिंक्स के बारे में....
लू, डिहाइड्रेशन और भीषण गर्मी से बचाएंगे ये ड्रिंक्स:
गर्मियों में लू, डिहाइड्रेशन और भीषण गर्मी से बचने के लिए हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है. कृत्रिम कोल्ड ड्रिंक्स की जगह इन 5 नेचुरल और हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कीजिए, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखने और तुरंत एनर्जी देने में मदद करते हैं.
पीजिए नारियल पानी:
नारियल पानी (Coconut Water) आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. अगर आप गर्मी के मौसम में इससे पीएंगे तो आपकी सेहत तो ठीक रहेगी. साथ ही आप गर्मी से बचाव कर सकते है. नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत रिहाइड्रेट करता है.
नींबू पानी फायदेमंद:
अगर आप गर्मी के मौसम में नींबू पानी (Lemon Water) को पीएंगे तो सेहत को कई फायदे मिलेंगे. साथ ही आपकी सेहत गर्मी में ठीक रहेगी. नींबू पानी सेहत के लिए लाभदायक होता है. यह विटामिन-सी से भरपूर होता है. ये ड्रिंक शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स के स्तर को बनाए रखता है और ऊर्जा देता है.
छाछ या मट्ठा पीजिए:
छाछ या मट्ठा (Buttermilk) सेहत के लिए फायदेमंद होता है. प्रोबायोटिक्स से भरपूर छाछ पाचन में सुधार करती है और पेट को प्राकृतिक ठंडक प्रदान करती है.
पीजिए सत्तू का शर्बत:
सत्तू का शर्बत (Sattu Drink) सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसे गर्मियों का सुपरफूड माना जाता है. ये शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है और लंबे समय तक ऊर्जा देता है.
पीजिए आम पन्ना:
आम पन्ना (Aam Panna) स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है. कच्चे आम से बनी यह पारंपरिक ड्रिंक हीटस्ट्रोक (लू) से बचाने में बहुत कारगर है और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखती है.
नोट: इन ड्रिंक्स में चीनी या नमक का इस्तेमाल अपनी शारीरिक स्थिति (जैसे- ब्लड प्रेशर या डायबिटीज) के अनुसार ही कीजिए. अगर आपकी सेहत खराब रहती है, तो आप चिकित्सक से परामर्श के बाद ही इसका सेवन करेंगे.