जयपुर: अब राजस्थान में ईवी मॉडल रफ्तार पकड़ेगा. प्रदेश के 6 शहरों में 236 जगह 696 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे. इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम है. राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RRECL) ने पहल की. पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत सार्वजनिक EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की.
करीब 99.77 करोड़ रुपए परियोजना पर खर्च होने का अनुमान है. जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर,अलवर और कोटा में चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जाएंगे. परियोजना में 12 किलोवाट क्षमता के कुल 316 चार्जर होंगे, जो मुख्य रूप से दुपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए उपयोगी होंगे.
वहीं 380 चार्जर 120 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर होंगे. जिनसे कारों और व्यावसायिक वाहनों की तेजी से चार्जिंग की जाएगी. जोधपुर में 26 स्थानों पर 40 छोटे और 52 फास्ट चार्जर, यानी कुल 92 चार्जर होंगे. इनकी अनुमानित लागत 12.61 करोड़ रुपए रखी गई है.
अब प्रदेश में ईवी मॉडल पकड़ेगा रफ्तार...:
-प्रदेश के 6 शहरों में 236 जगह बनेंगे 696 चार्जिंग स्टेशन
-इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम
-राजस्थान रिन्यूएबल एनर्जी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RRECL) ने की पहल
-पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत सार्वजनिक EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की शुरू की प्रक्रिया
-करीब 99.77 करोड़ रुपए परियोजना पर खर्च होने का अनुमान
-जयपुर,जोधपुर,अजमेर,उदयपुर,अलवर और कोटा में विकसित किए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन
-परियोजना में 12 किलोवाट क्षमता के होंगे कुल 316 चार्जर
-जो मुख्य रूप से दुपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए होंगे उपयोगी
-वहीं 380 चार्जर होंगे 120 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर
-जिनसे कारों और व्यावसायिक वाहनों की तेजी से की जाएगी चार्जिंग
-जोधपुर में 26 स्थानों पर होंगे 40 छोटे और 52 फास्ट चार्जर, यानी कुल 92 चार्जर
-इनकी अनुमानित लागत रखी गई है 12.61 करोड़ रुपए