बिड़ला सभागार में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम, सीएम भजनलाल बोले- जिसके मन में जिज्ञासा होगी वही बड़ा आदमी बनेगा

जयपुरः जयपुर के बिड़ला सभागार में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में शिरकत की. CM भजनलाल शर्मा वीसी के माध्यम से स्टूडेंट्स से जुड़े. भजनलाल ने कहा कि 12वीं तक के विद्यार्थियों का कैम्प लगाया जाएगा. प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा कैम्प का आयोजन होगा. प्रतिभाशाली युवाओं को जयपुर बुलाया जाएगा. प्रदेश की प्रतिभाओं को निखारा जाएगा. 

जिसके मन में जिज्ञासा होगी वही बड़ा आदमी बनेगा. विद्यार्थियों को मन की जिज्ञासा को दबाकर नहीं बैठना है. CM ने कहा कि दुनिया में भारत का सम्मान आप देख रहे हैं मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के बड़े पुरस्कार की घोषणा की. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ब्रह्मगुप्त पुरस्कार की घोषणा की.