हनुमानगढ़: राजस्थान के 147 शहरी निकायों में मतदान आज हो रहा है. दूसरे चरण में 87.60 लाख से ज्यादा वोटर मतदान करेंगे. हनुमानगढ़ में EVM खराब सामने आई. EVM का ऐसा ब्रेक कि 71 मिनट तक मतदान थम गया. वार्ड 42 के बूथ संख्या 92 पर मशीन ने लंबा झटका दिया. जिला आबकारी विभाग कार्यालय में EVM में तकनीकी खराबी आई. मतदाता कतार में खड़े रहे, लेकिन मशीन ने साथ नहीं दिया. करीब 1 घंटा 11 मिनट तक मतदान ठप रहा. मतदान शुरू होने के बाद EVM ने बीच में ब्रेक लगा दिया. मशीन खराब होने से बूथ पर मतदाताओं की परेशानी बढ़ी. तकनीकी टीम ने पहुंचकर मशीन दुरुस्त करने की जिम्मेदारी संभाली.
हनुमानगढ़ में EVM की तकनीकी खराबी से 2 बूथों पर थमा मतदान:
आपको बता दें कि हनुमानगढ़ में EVM की तकनीकी खराबी से 2 बूथों पर मतदान थम गया. वार्ड 47 के बूथ संख्या 102 में EVM में तकनीकी खराबी आई. ज्वाला सिंह वाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का मामला सामने आया. तकनीकी खराबी के चलते करीब 35 मिनट तक मतदान रुका रहा. जंक्शन के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी EVM ने मतदान रोका. वहां भी करीब 30 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा. दोनों जगह EVM में तकनीकी दिक्कत से मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा. मशीन दुरुस्त होने के बाद मतदान दोबारा शुरू कराया गया.
कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा मतदान:
हनुमानगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है. हनुमानगढ़ नगर परिषद में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पुलिस का पुख्ता इंतजाम किए. संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया. ASP अरविंद विश्नोई और टाउन CI लखबीर सिंह ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. जिले में करीब 1200 पुलिसकर्मियों का जाब्ता तैनात किया. सुरक्षा व्यवस्था के लिए 25 मोबाइल पार्टियां लगातार निगरानी कर रही है. 15 सुपरवाइजरी अधिकारियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मोर्चा संभाल रहे है. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा लिया जा रहा है. ASP बोले-"जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है. पुलिस की पैनी नजर, हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है.