मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार को बड़ी घटना सामने आई है. यहां विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में हुए धमाके में रविवार को कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि ये विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक कार्यों के लिए विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली कंपनी के कारखाने में हुआ. पुलिस ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुःख जताया है.पीड़ितों और परिजनों के लिए सहायता राशि का ऐलान किया.