नई दिल्लीः परीक्षा की विश्वसनीयता बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है. UPSC परीक्षाओं में अब फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा. अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र पर चेहरे का कैमरे से स्कैन होगा. फॉर्म की फोटो का AI तकनीक से मिलान किया जाएगा. फिर पहचान मिलते ही संबंधित अभ्यर्थी को प्रवेश मिलेगा.
फेस ऑथेंटिकेशन से धोखाधड़ी की संभावनाएं कम होगी. UPSC ने बताया कि वेरिफिकेशन की प्रक्रिया तेज होगी. प्रक्रिया को आधुनिक डिजिटल गवर्नेंस से भी जोड़ा जा रहा. NDA और CDS परीक्षाओं में यह प्रकिया सफल रही. पूरी प्रकिया में महज 8 से 10 सेकंड में सत्यापन हो रहा.