जयपुरः पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना का निधन हो गया है. आज सुबह करीब 7 बजे निधन हुआ. पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. चेन्नई से इलाज ले रहे थे भड़ाना पिछले कुछ दिनों से अलवर निवास पर ही थे. आज दोपहर 12:30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. किशनगढ़बास के पास पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा दुःख जताया है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना, परिजनों को दुःख सहन करने की ईश्वर शक्ति दे. मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती होने के दौरान भी कुशलक्षेम पूछी थी. डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर इलाज के लिए दिशा निर्देश दिए थे.