त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास हुआ हादसा

त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास हुआ हादसा

कोटा : त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में आग लग गई है. ट्रेन के AC कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया है. विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास हादसा हुआ. सुबह करीब 5.15 बजे B1 थर्ड AC और SLR कोट में आग लगी. 

गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई. सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. दमकल की टीमों ने आग पर काबू पाया. DRM समेत रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. कोटा से ARME राहत ट्रेन मौके के लिए रवाना हो गए हैं.