चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का 52,453 पदों पर शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, 21 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

जयपुर: बजट घोषणा अनुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का 52,453 पदों पर शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके लिए 21 मार्च से 19 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन होगा .

इसमें सचिवालय के करीब 600 पद हैं. इससे सचिवालय में काफी राहत मिलेगी. अभी चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की सचिवालय में काफी कमी है.