जयपुर : अब सिर्फ प्रवेश पत्र से रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा नहीं हो सकेगी. ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही मुफ्त यात्रा हो सकेगी. अभ्यर्थियों को पोर्टल पर एडमिट कार्ड अपलोड कर OTP सत्यापन के बाद पंजीकरण करना होगा.
परीक्षा तिथि से 36 घंटे पहले तक ही रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा. ETIM मशीनों में पंजीकृत रोल नंबर सिंक किए जाएंगे. परिचालक 'Competition Exam' श्रेणी में ही टिकट जारी करेंगे. निगम द्वारा MIS रिपोर्ट तैयार कर कुल पंजीकरण और जारी टिकटों का मिलान किया जाएगा.
किसी भी गड़बड़ी पर कार्रवाई की जाएगी. बिना पंजीकरण यात्रा करने वाले अभ्यर्थियों से सामान्य यात्रियों की तरह पूरा किराया लिया जाएगा. केवल पंजीकृत अभ्यर्थियों को ही रियायती टिकट का लाभ मिलेगा.