VIDEO: गहलोत सरकार का चिंतन शिविर, 16 व 17 जनवरी को ओटीएस में होगा शिविर

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले मंत्रियो व उनके विभागों की नब्ज टटोलेंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में जयपुर के हरिशचंद्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में 16 जनवरी से चिंतन शिविर का आयोजन होगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समक्ष सभी विभागों के मंत्री अपने विभागों के चार साल के कार्यों, बजट घोषणाओं, जन घोषणा पत्र, अभियानों, नवाचारों की क्रियान्विति सहित अन्य कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे. सत्रों में वर्तमान कार्यों में सुधार के साथ-साथ आगामी वर्ष के लिए प्रस्तावित कार्यों के बारे में विचार-विमर्श होगा.

पहले दिन सोमवार को सुबह 10 बजे मंत्रिमंडल बैठक होगी. इसके बाद मुख्य सचिव  उषा शर्मा द्वारा शिविर की रूपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी. इस सत्र के बाद विभिन्न सत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  परसादी लाल, शिक्षा मंत्री श्री बी.डी. कल्ला, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री  राजेंद्र सिंह यादव तथा तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डाॅ. सुभाष गर्ग प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे.

दोपहर 2.45 बजे से शाम 10.30 तक विभिन्न सत्रों में कृषि मंत्री  लालचंद कटारिया, सहकारिता मंत्री  उदय लाल आंजना, कृषि विपणन राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा, गोपालन मंत्री  प्रमोद भाया, ऊर्जा राज्यमंत्री  भंवर सिंह भाटी, सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी और जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगे.

दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सत्र में स्वायत्त शासन मंत्री  शांति कुमार धारीवाल, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा, गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्यमंत्री बृजेंद्र ओला प्रस्तुति देंगे. इसके बाद 12.15 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक युवा मामले एवं खेल राज्यमंत्री  अशोक चांदना, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  हेमा राम चैधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  टीकाराम जूली, महिला एवं बाल विकास मंत्री  ममता भूपेश, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री  शाले मोहम्मद और जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री  अर्जुन सिंह बामनिया विभागीय प्रगति की जानकारी देंगे.

दोपहर 3.20 बजे से शाम 4 बजे तक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, आपदा प्रबंधन एवं सहायता, प्रशासनिक सुधार और समन्वय मंत्री गोविंदराम मेघवाल तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री  जाहिदा खान प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगी.

सरकार का चिंतन शिविर कल से
सुबह 10 बजे मंत्रिमंडल बैठक होगी
बैठक के बाद मुख्य सचिव उषा शर्मा देंगी जानकारी
 शिविर की रूपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होंगे सत्र
4 मंत्री अपने विभागों की रिपोर्ट पेश करेंगे

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री  परसादी लाल, शिक्षा मंत्री  बी.डी. कल्ला, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री  राजेंद्र सिंह यादव तथा तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डाॅ. सुभाष गर्ग प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे

जयपुर
सरकार का चिंतन शिविर कल से
दोपहर 2.45 बजे से रात 10.30 तक होंगे सत्र
कृषि मंत्री  लालचंद कटारिया, सहकारिता मंत्री  उदय लाल आंजना, 
कृषि विपणन राज्यमंत्री  मुरारी लाल मीणा,
गोपालन मंत्री  प्रमोद भाया, ऊर्जा राज्यमंत्री  भंवर सिंह भाटी, 
सार्वजनिक निर्माण मंत्री  भजन लाल जाटव,
 जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी और 
जल संसाधन मंत्री  महेंद्रजीत सिंह मालवीय अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगे
मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सत्र 

UDH मंत्री  शांति कुमार धारीवाल, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा, गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्यमंत्री बृजेंद्र ओला रिपोर्ट पेश करेंगे

12.15 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक होगा दूसरा सत्र

खेल मंत्री अशोक चांदना, राजस्व मंत्री  रामलाल जाट, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  हेमा राम चैधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, 

महिला एवं बाल विकास मंत्री  ममता भूपेश, अल्पसंख्यक मामलात मंत्री  शाले मोहम्मद और जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्यमंत्री  अर्जुन सिंह बामनिया विभागीय प्रगति की जानकारी देंगे

दोपहर 3.20 बजे से शाम 4 बजे तक तीसरा सत्र होगा
 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री  प्रताप सिंह खाचरियावास, आपदा प्रबंधन मंत्री  गोविंदराम मेघवाल तथा 
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री  जाहिदा खान प्रगति रिपोर्ट पेश करेंगी
इस चिंतन शिविर के माध्यम से मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों की रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगे विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले शिविर को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस शिविर में ही बजट को लेकर भी कई तैयारियां की जाएगी. चुनावी साल में मंत्रियो की परफॉर्मेंस भी सामने आ जायेगी.