सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते रही गिरावट, सोना 13,717 रुपए गिरकर 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आया 

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते रही गिरावट, सोना 13,717 रुपए गिरकर 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आया 

जयपुर: सोने-चांदी के दामों में इस सप्ताह भारी गिरावट दर्ज की गई है. सर्राफा बाजार में सोना 13,717 रुपये टूटकर 1,52,078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. बीते सप्ताह सोने की कीमत 1,65,795 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर थी. लगातार बढ़त के बाद आई इस गिरावट से निवेशकों में सतर्कता देखी जा रही है.

वहीं चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. चांदी 3,39,350 रुपये प्रति किलो से गिरकर 2,44,929 रुपये प्रति किलो पर आ गई. इस तरह चांदी की कीमत में एक ही सप्ताह में 94,421 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी, ऊंचे स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग और फिजिकल डिमांड में कमी इस गिरावट के प्रमुख कारण हैं. इसके अलावा डॉलर में मजबूती और वैश्विक आर्थिक संकेतों का असर भी कीमती धातुओं पर पड़ा है.

जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. निवेशकों को फिलहाल बाजार की चाल पर नजर बनाए रखने और जल्दबाजी में निवेश से बचने की सलाह दी जा रही है.