राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की तबीयत नासाज, रूटिन जांच के बाद उन्हें कराया गया अस्पताल में भर्ती 

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की तबीयत नासाज, रूटिन जांच के बाद उन्हें कराया गया अस्पताल में भर्ती 

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की तबीयत नासाज हो गई. SMS अस्पताल में राज्यपाल बागडे लाए गए. रूटिन जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. मेडिकल ICU में चिकित्सकों की निगरानी में ट्रीटमेंट शुरू हुआ. पिछले कुछ दिनों से राज्यपाल की तबीयत नासाज चल रही थी.

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की तबीयत नासाज: 
-SMS अस्पताल में लाए गए राज्यपाल बागडे  
-रूटिन जांच के बाद उन्हें कराया गया अस्पताल में भर्ती 
-मेडिकल ICU में चिकित्सकों की निगरानी में शुरू हुआ ट्रीटमेंट 
-पिछले कुछ दिनों से नासाज चल रही थी राज्यपाल की तबीयत 

चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर राज्यपाल की सेहत को लेकर चिंतित है. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिलने चिकित्सा मंत्री SMS पहुंचे. चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने चिकित्सकों से जानकारी ली.

साथ ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. इस दौरान एसएमएस मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.दीपक माहेश्वरी, अधीक्षक डॉ.मृणाल जोशी समेत अन्य चिकित्सकों की टीम मौजूद रही.