जयपुर: फर्स्ट इंडिया की ओर से राजस्थान विश्वविद्यालय में नेशनल वुमन फोक आर्ट एवं क्राफ्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कार्यक्रम को संबोधित किया. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि मैं सभी राज्यों से आए कलाकारों को बधाई देता हूं.
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि कला कौशल आज के दौर में कम हो रहा है. अंग्रेजों ने जान बूझकर हमारी हस्तकला को खत्म करने का काम किया. हमारी शिक्षा पद्धति पर प्रहार किया. हमारी संस्कृति को खत्म करने की बहुत कोशिश की.
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि महात्मा गांधी ने 23 मार्च 1922 को भाषण दिया था. उन्होंने कोर्ट के सामने कहा कि हमारे घरेलू उद्योग बंद कर दिए. हमारी कला को मुगल भी अपनी कला बताते थे. इस मौके पर फर्स्ट इंडिया CEO एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा, राजस्थान यूनिवर्सिटी की कुलपति अल्पना कटेजा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.