जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्राम रथ समापन समारोह को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि 183 विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम रथों से ग्राम विकास चौपाल से सरकार गांव-गांव तक पहुंची. किसानों, महिलाओं और युवाओं को योजनाओं से जोड़ा गया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी, बिजली और रोजगार पर तेजी से काम हुआ है. प्रदेश के विकास का रोडमैप बनाकर सरकार आगे बढ़ रही है. राम जल सेतु लिंक परियोजना पर तेजी से कार्य हो रहा है. यमुना जल समझौते को धरातल पर उतारने की तैयारी जारी है. ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान आत्मनिर्भर बन रहा है. प्रदेश में बिजली उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है.
प्रदेश के बांधों में मानसून से अच्छी जल आवक हुई:
26 जिलों के किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है. 2027 तक सभी जिलों में दिन में बिजली देने का लक्ष्य है. मुख्यमंत्री ने पीएम कुसुम योजना अपनाने की अपील करते हुए किसानों से अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता बनने का आह्वान किया. प्रदेश के बांधों में मानसून से अच्छी जल आवक हुई है. जल परियोजनाओं पर सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता मिल रही है.
हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआः
मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के एमओयू धरातल पर उतर रहे है. निजी क्षेत्र में 3 लाख युवाओं को रोजगार मिला है. सरकार 4 लाख युवाओं को नौकरी देने के वादे पर कायम है. हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ. युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है. स्थानीय उपज बढ़ाने के लिए प्रोसेसिंग यूनिट्स पर जोर है. महिला सशक्तीकरण के लिए योजनाओं का विस्तार जारी है. ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का रोडमैप तैयार किया गया. शिक्षा, चिकित्सा और सड़क सुविधाओं पर सरकार का फोकस है.
राजस्थान दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य:
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राजस्थान दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य है. डेयरी क्षेत्र में संकलन केंद्रों की क्षमता बढ़ाई जा रही है. सहकारिता क्षेत्र में नवीन पैक्स खोले जा रहे हैं. मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना का लाभ मिल रहा है. पशुपालकों के लिए मोबाइल वेटरनरी वैन का संचालन जारी है. किसानों से जैविक खेती अपनाने की अपील की गई है. अंत्योदय के सपने को सरकार साकार कर रही है. जरूरतमंदों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है.
लखपति दीदी योजना से महिलाओं की आय में वृद्धि हुई:
ढाई वर्षों में कई क्षेत्रों में हुए बड़े विकास कार्य हुए. मुख्यमंत्री ने गत सरकार से अधिक काम करने का दावा करते हुए बताया कि राजीविका से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक संबल मिल रहा है. लखपति दीदी योजना से महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है.