मुंबई: आज महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर सुनील गावस्कर, पूर्व क्रिकेटर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार जैसी हस्तियों की उपस्थिति में एकनाथ सोल्कर फाउंडेशन और रोज़ मर्क लिमिटेड द्वारा 'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ एमसीए क्लब बीकेसी मुम्बई मे किया गया.
लीग की रूपरेखा
महाराष्ट्र की पहली प्रमुख प्रीमियर टेनिस क्रिकेट लीग में 8 टीम शामिल होगी. अब तक इस टीम के 8 कैप्टन का चयन हो चुका है बाकी खिलाड़ियों का चयन आगे आने वाले दिनों में नीलामी के द्वार किया जाएगा.
सम्मान और श्रद्धांजलि
इस प्रोग्राम में भारत के पूर्व क्रिकेटर को भी सम्मानित किया गया. स्वर्गीय श्री एकनाथ सोलकर सर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
आयोजन और प्रबंधन
एकनाथ सोलकर फाउंडेशन और रोज़ मर्क लिमिटेड द्वारा आयोजित ये लीग आईटीसीएसएफ से संबद्ध है जिसके संस्थापक ब्रिजेश सोलकर और भूपेन्द्र सिन्हा हैं जबकि सह संस्थापक भरत लोहार और प्रवीण घेवरी हैं.
कार्यक्रम का प्रबंधन अल्टीमेट इवेंट मेकर्स पल्लवी नायर ने किया.
लीग की विशेषताएं
महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग (एमटीसीसीएल) को टेनिस बॉल से खेली जाने वाली एक प्रीमियम राज्य स्तरीय क्रिकेट लीग के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसमें फ्रेंचाइजी मॉडल और खिलाड़ी के ऑक्शन की प्रणाली शामिल है.
2026 में लॉन्च किया गया सीजन 1 का फोकस महाराष्ट्र राज्य की प्रतिभा को बढ़ावा देना है. इसका DD Sports और Waves पर सीधा प्रसारण किया जाएगा.
रजिस्ट्रेशन और घोषणाएं
खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन Crickbro ऐप पर शुरू हो गया है.
8 टीम के लोगो, पुरस्कार राशि और लीग टी-शर्ट का अनावरण किया गया. MTCCL के कप्तान, मेंटर और मुख्य चयनकर्ता की घोषणा की गई.
लीग के संस्थापकों द्वारा मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया. खिलाड़ी पंजीकरण प्लेटफॉर्म Crickbro का अनावरण भी किया गया और ITCSF के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया.
DISCLAIMER: The above press release has been provided by the agency. First India will not be responsible in any way for the content of the same. The story has come from an agency and has not been edited by the First India Staff.