हनुमानगढ़ में ब्लास्ट की साजिश के बाद पुलिस अलर्ट मोड में, आज IG ओमप्रकाश जाएंगे बीकानेर के रणजीतपुरा पाक बॉर्डर पर

हनुमानगढ़ में ब्लास्ट की साजिश के बाद पुलिस अलर्ट मोड में, आज IG ओमप्रकाश जाएंगे बीकानेर के रणजीतपुरा पाक बॉर्डर पर

बीकानेर: हनुमानगढ़ में ब्लास्ट की साजिश के बाद पुलिस अलर्ट मोड में हैं. आज IG ओमप्रकाश बीकानेर के रणजीतपुरा पाक बॉर्डर पर जाएंगे. DGP राजीव शर्मा भी सरहद के आसपास पुलिसिंग को लेकर गंभीर हैं. 

पुलिस इंटेलिजेंस और बॉर्डर पर स्थित पुलिस थानों के स्ट्रेंथन पर जोर है. दरअसल बॉर्डर पर स्थित कुछ थानों के थानेदार सुरक्षा के बजाय सोलर पंचायती में ज्यादा उलझे थे. अब नए IG और SP को इस एंगल पर भी ध्यान देना होगा.

बता दें कि आतंकी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है. हनुमानगढ़ में ब्लास्ट की पहली साजिश थी. चार दिन तक हनुमानगढ़ में IED पार्सल रखा गया था. RDX नहीं पहुंचने पर आतंकियों ने टारगेट बदला. पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी के इशारे पर साजिश रची गई. ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से RDX पंजाब पहुंचाया गया.

राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में कई जगहों की रेकी कराई गई. मंदिर, सैन्य ठिकाना और भीड़भाड़ वाले इलाके संभावित निशाने थे. अंबाला में पुलिस ने IED, डेटोनेटर और करीब 2 किलो RDX  बरामद किया. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया. मामले की जांच NIA को सौंपे जाने की संभावना है.