उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी... देहरादून समेत 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी... देहरादून समेत 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

उत्तराखंडः उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, देहरादून समेत 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. रुड़की, लक्सर, ऋषिकेश और डोईवाला में बढ़ा बारिश का खतरा, तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है.      

उत्तराखंड में अगले 3 घंटे मौसम बेहद खराब रहेगा. गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. दोपहर 1:04 से शाम 4:04 बजे तक ऑरेंज अलर्ट, चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. देहरादून से हरिद्वार और पहाड़ तक मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. भारी बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.