जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध से खुशी का इंतजार, पिछले साल आज ही के दिन लबालब हुआ था बांध

जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध से खुशी का इंतजार, पिछले साल आज ही के दिन लबालब हुआ था बांध

जयपुर : जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध से खुशी का इंतजार है. पिछले साल आज ही के दिन बांध लबालब हुआ था. 315.50 RL मीटर पर बांध के दो गेट खोलने पड़े थे. लेकिन आज बांध का जलस्तर 313.62 RL मीटर पर है.

बांध में कुल भराव क्षमता का 66.31% ही पानी है. बांध के भराव क्षेत्र में त्रिवेणी के पानी को भी बांध तक पहुंचने का इंतजार है. हालांकि हर बार अगस्त में ही बांध छलकता रहा. तो इस बार भी अगस्त में बांध के लबालब होने का इंतजार रहेगा. 

जल संसाधन विभाग ने जारी किया बारिश का आंकड़ा:
जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया है. पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी किया है. प्रदेश में 12 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हुई है. सलूंबर और उदयपुर में बारिश का जोर रहा. राजस्थान में 31 स्थानों पर 2 इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई. चित्तौड़गढ़ के गंभीरी बांध में 57 एमएम बारिश दर्ज हुई. चित्तौड़गढ़ के ही बस्सी बांध में 50 एमएम बारिश दर्ज हुई. उदयपुर के झाडोल बांध में 95 एमएम बारिश दर्ज हुई है.