VIDEO: IIT दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी बोले-छात्रों के सपने पूरे होने का सुनहरा अवसर

नई दिल्ली: IIT दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छात्रों को सम्मानित किया. छात्रों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 
आपकी नई यात्रा शुरू हो रही है. आप सबके बीच आना सुखद अनुभव है. पीएम मोदी ने कहा कि ये यात्रा उत्साह और जुनून से जुड़ी है. देश के लिए बहुत कुछ करने का समय है. छात्रों के सपने पूरे होने का सुनहरा अवसर है. आपके जीवन का नया अध्याय शुरू हो रहा है. हर छात्र के मन में कुछ ना कुछ चल रहा है. आने वाले समय में आप पर बड़ी जिम्मेदारी है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कैंपस का जीवन और कैंपस के बाहर का जीवन, इन दोनों में बहुत बड़ा अंतर होता है. IIT की परीक्षा में सिलेबस होता है लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस होता है.जिंदगी कुछ अलग तरह से चलती है. वहां न कोई तय कोर्स होता है न कोई प्रश्न पत्र होता है. कई बार तो ये भी कोई नहीं बताता कि असली सवाल क्या था. वो सवाल भी आपको खुद पहचानना पड़ता है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा किहर पीढ़ी का अपना एक राष्ट्रीय दायित्व भी होता है. हमारे देश ने गुलामी का वो समय भी देखा है जब उस पीढ़ी के सामने केवल एक ही लक्ष्य था, भारत की आजादी. उसके लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया. आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, इसके पीछे उस पीढ़ी का तप, त्याग और बलिदान है. आज के इस दौर में हमारे सामने चुनौतियां भी अलग हैं, इसलिए हमारे दायित्व भी अलग हैं. अपने जीवन के अगले 30-35 साल में आप जो कुछ भी करेंगे वो विकसित भारत की हमारी यात्रा को प्रभावित करेगा. इसलिए आपके हर निर्णय का आधार ये भी होना चाहिए कि इससे देश को क्या फायदा पहुंचेगा, इससे देश की कौन सी जरूरत पूरी होगी.