नई दिल्ली : 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने 17 राज्यों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी की जारी की है. यहां 80-90 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान समेत कई राज्य अलर्ट पर हैं.
6 जून को दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, मध्य प्रदेश, असम और केरल में बारिश-आंधी की संभावना है. कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी है. 6 और 7 जून को बिहार, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में असर है.
तेज हवाओं से जन-धन के नुकसान की आशंका है. किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. भीषण गर्मी के बीच बारिश से मौसम सुहावना हुआ है. मानसून से पहले देशभर में मौसम का मिजाज बदला है.