जयपुर : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल है. जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया है. फलोदी जिले के देचू तहसील में 57 MM और सेतरावा तहसील में 34 MM बारिश दर्ज हुई है.
अलवर जिले के राजगढ़ में 66 और रामगढ़ में 31 MM बारिश दर्ज, खैरथल-तिजारा जिले के कोटकासिम में 15 और किशनगढ़ बास में 15 MM बारिश दर्ज, दौसा जिले के सीकरी में 25 और दौसा शहर में 8 MM बारिश दर्ज हुई है.
बारां जिले के मांगरोल में 13 और छीपाबड़ौद में 12 MM बारिश दर्ज, डीग जिले डीग शहर में 30 और कुम्हेर में 21 MM बारिश दर्ज, बूंदी जिले के हिंडोली में 17 और के.पाटन में 14 MM बारिश दर्ज, भीलवाड़ा जिले के काछोला में 36 और पारोली में 30 MM बारिश दर्ज हुई है.