नई दिल्लीः RPSC सेकंड ग्रेड पेपर लीक से जुड़े मामले में ED को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. पेपर लीक सरगना सुरेश ढाका गैंग से जुड़े दो आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने ED को स्वतंत्र जांच के निर्देश दिए है. सेकंड ग्रेड पेपर लीक मामले में ED ने मामला दर्ज किया था.
मामले की जांच के लिए अरुण शर्मा व पुखराज सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था. राजस्थान हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. आरोपियों की तरफ से अधिवक्ता पंकज उपस्थित सिंघल रहे.