पेट्रोल में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की वृद्धि, नायरा ने बढ़ाई पेट्रोल-डीजल की रेट ! 

पेट्रोल में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की वृद्धि, नायरा ने बढ़ाई पेट्रोल-डीजल की रेट ! 

जयपुर: देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर इस वक्त बड़ी अपडेट सामने आई है. निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने अपने फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

जानकारी के अनुसार, कंपनी ने पेट्रोल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की वृद्धि की है. नई दरें आज मध्य रात्रि 12:00 बजे से लागू कर दी गई हैं.जिसके बाद उपभोक्ताओं पर सीधा असर देखने को मिलेगा. प्रदेश में इसके 500 से ज्यादा फ्यूल पंप संचालित हैं.

वहीं पूरे देश में कंपनी के 6700 से अधिक पेट्रोल पंप मौजूद हैं.आपको बता दें​ कि ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध का सीधा असर भारत पर दिख रहा है. एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है. भारत की बड़ी प्राइवेट फ्यूल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.