हांसी(हरियाणा): 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं. आज ही तीज का पावन पर्व भी है. मैं आप सबको तीज उत्सव की भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी देता हूं.
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि सीमाओं की रक्षा करने वाले सीमा प्रहरी सैनिकों को मैं विशेष तौर पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता हूं. आज हर साल की तरह हर घर तिरंगा अभियान से पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा है.
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हर घर, गली-मुंडेर और हर मोहल्ले में तिरंगा फहरा रहा है. इस बार यह अभियान, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को समर्पित किया गया है. गुलामी की जंजीरों को तोड़ने का साहस व शक्ति देने वाले इस गीत की रचना को 150 वर्ष पूरे हो चुके हैं.