नई दिल्लीः अब भारत की नजरें वनडे वर्ल्ड कप पर है. T20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद भारतीय क्रिकेट का अगला लक्ष्य तय हो गया है. भारत अब वनडे वर्ल्ड कप को अपने नाम करना चाहता है. 2027 में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा. इसके लिए BCCI ने अभी से रोडमैप बनाना शुरू कर दिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक चयन समिति ने 20 खिलाड़ियों का नाम शॉर्ट लिस्ट किया है. दिलचस्प है कि दिग्गज बल्लेबाज रोहित और विराट भी शॉर्ट लिस्ट खिलाड़ियों में है. दोनों खिलाड़ी टेस्ट और T20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके है. दोनों खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप जीत के बाद ही क्रिकेट को अलविदा कहना चाहते है.
वहीं इस बार टीम में सीनियर खिलाड़ियों को प्राथमिकता मिल सकती है. चयन समिति का फोकस नए खिलाड़ियों की तलाश पर नहीं है. बोर्ड का मानना है कि इस प्रकार के बड़े टूर्नामेंट से पहले टीम में बार-बार बदलाव नुकसानदायक हो सकता है. IPL में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नए खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप टीम में मौका मिलने की संभावना कम मानी जा रही है.