जयपुर : राइजिंग राजस्थान और नई नीतियों से राजस्थान में निवेश बढ़ा है. भजनलाल सरकार में रीको ने प्रदेश में नए रिकॉर्ड बनाए हैं. वित्त वर्ष 2025-26 में रीको ने 2,072 औद्योगिक भूखण्ड आवंटित किए.
पिछले साल के मुकाबले भूखण्ड आवंटन में 135 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई. 2025-26 में हर दिन औसतन 6 भूखण्ड आवंटित किए. 10 साल में सबसे ज्यादा भूखंड आवंटित किए. रीको ने 21 नए औद्योगिक क्षेत्र खोले, हर 17 दिन में एक नया क्षेत्र खोले.
नए उद्योगों के लिए 10,440 एकड़ भूमि अधिग्रहित, 10 वर्षों में सर्वाधिक है. औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं पर 539 करोड़ रुपये खर्च किए. सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाओं के विकास पर रीको का फोकस किया.
ACS शिखर अग्रवाल बोले कि निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बना है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा अनुसार रिकॉर्ड भूमि आवंटन हुआ. राइजिंग राजस्थान समिट और सरकारी नीतियों से उद्योगों को रफ्तार मिल रही है.