चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन निवेशकों को लगा झटका, शेयर बाजार में बिकवाली की आंधी, BSE सूचकांक में आई 2.21 फीसदी की गिरावट

चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन निवेशकों को लगा झटका, शेयर बाजार में बिकवाली की आंधी, BSE सूचकांक में आई 2.21 फीसदी की गिरावट

नई दिल्लीः चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन निवेशकों को झटका लगा है. शेयर बाजार में बिकवाली की आंधी देखने को मिल रही है. भारत के साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी भारी बिकवाली रही. BSE सूचकांक में 1,694.55 अंकों की गिरावट देखने को मिली है. फिलहाल 75009.58 अंक पर BSE सूचकांक पहुंच गया. BSE सूचकांक में आई 2.21 फीसदी की गिरावट हुई. 

NSE सूचकांक में 502.20 अंकों की गिरावट हुई. NSE सूचकांक फिलहाल 23275.60 अंक पर पहुंच गया है NSE सूचकांक में फिलहाल 2.11 फीसदी की गिरावट आई है. भारतीय शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की पूंजी में करीब 7 लाख करोड़ की कमी आई है. जापान, चीन, इंडोनेशिया, हांगकांग के शेयर बाजारों में भी तेज गिरावट देखे को मिली. कच्चे तेल की कीमतों में आई व्यापक तेजी का शेयर बाजार पर भी असर देखने मिला. करीब 112 डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल का भाव बोला जा रहा है.