चूरू : चूरू में सुजानगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IPL सट्टा और जुए पर छापा मारा है. 39,480 रुपए नगद, 52 पत्ते ताश और 5 मोबाइल जब्त किए हैं. होटल में चल IPL मैच पर सट्टा कारोबार रहा था.
प्रशिक्षु RPS विनोद नैन की अगुवाई में कार्रवाई हुई है. 6 आरोपी गिरफ्तार किए हैं, मौके से सट्टा रिकॉर्ड बरामद हुआ है. होटल संचालक अली मोहम्मद भी पुलिस के शिकंजे में है. आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस को IPL मैच के दौरान सट्टा चलने की सूचना मिली थी.
सर्च वारंट के बाद होटल में दबिश दी गई थी, रंगे हाथ आरोपी पकड़े हैं. आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है. एसपी निश्चय प्रसाद के निर्देशन में कार्रवाई हुई है. सुजानगढ़ थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है. अवैध सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार जारी है.