IPL के जयपुर से बाहर जाने की आहट ! राजस्थान क्रिकेट संघ ने BCCI से लगाई गुहार

IPL के जयपुर से बाहर जाने की आहट ! राजस्थान क्रिकेट संघ ने BCCI से लगाई गुहार

जयपुर : IPL के जयपुर से बाहर जाने की बात सामने आ रही है. राजस्थान क्रिकेट संघ ने BCCI से गुहार लगाई है. राजस्थान रॉयल्स की पुणे को नया ठिकाना बनाने की दिलचस्पी है. IPL की मेजबानी छिनने के डर से क्रिकेट प्रेमियों में  मायूसी छाई है. 

राजस्थान रॉयल्स की महाराष्ट्र क्रिकेट संघ से कई दौर वार्ता हो चुकी है. RCA एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डीडी कुमावत ने कहा कि हमने BCCI को IPL जयपुर में ही कराने के लिए लिखा. स्टेडियम को लेकर राजस्थान रॉयल्स ने प्राइवेट कंपनी से सर्वे कराया है. 

सर्वे में स्टेडियम की हालत नाजुक बताकर रिनोवेट की बात कही गई है. वहीं सर्वे को लेकर RCA का कहना है कि स्टेडियम पूरी तरह सुरक्षित है. ऐसे में राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल अध्यक्ष नीरज के. पवन का कहना है कि जयपुर से IPL शिफ्ट हुए तो 500 करोड़ का नुकसान हो सकता है.

5 IPL मैचों से होटल, रेस्त्रां, टैक्सी ऑपरेटर, आभूषण और हैंडीक्राफ्ट समेत अन्य संबंधित व्यवसायों से 500 करोड़ का कारोबार है. हर मैच देखने के लिए करीबन 10 हजार लोग बाहर से आते हैं.