ईरान-इजरायल तनाव का असर फ्लाइट संचालन पर, जयपुर से खाड़ी देशों की आज भी 4 फ्लाइट्स रद्द

ईरान-इजरायल तनाव का असर फ्लाइट संचालन पर, जयपुर से खाड़ी देशों की आज भी 4 फ्लाइट्स रद्द

जयपुर: ईरान-इजरायल तनाव का असर फ्लाइट संचालन पर देखने को मिल रहा है. जयपुर से खाड़ी देशों की आज भी 4 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं. एतिहाद एयरवेज की अबू धाबी की फ्लाइट EY-329 रद्द रही है. जयपुर से रात 3:15 बजे फ्लाइट अबू धाबी जाती है.

एयर अरबिया की अलसुबह 4:10 बजे की फ्लाइट रद्द रही है. एयर अरबिया की फ्लाइट G9-436 शारजाह के लिए रद्द रही. एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई की फ्लाइट IX-195 भी रद्द है. जयपुर से सुबह 8:20 बजे फ्लाइट दुबई जाती है. वहीं स्पाइसजेट की दुबई की फ्लाइट SG 57 भी रद्द रही. जयपुर से सुबह 9:40 बजे फ्लाइट दुबई जाती है.  

ईरान-इजरायल तनाव का असर फ्लाइट संचालन पर 
-जयपुर से खाड़ी देशों की आज भी 4 फ्लाइट्स रद्द
-एतिहाद एयरवेज की अबू धाबी की फ्लाइट EY-329 रही रद्द
-जयपुर से रात 3:15 बजे फ्लाइट जाती है अबू धाबी
-एयर अरबिया की अलसुबह 4:10 बजे की फ्लाइट रही रद्द
-एयर अरबिया की फ्लाइट G9-436 शारजाह के लिए रही रद्द
-एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई की फ्लाइट IX-195 भी रद्द
-जयपुर से सुबह 8:20 बजे फ्लाइट जाती है दुबई
-वहीं स्पाइसजेट की दुबई की फ्लाइट SG 57 भी रही रद्द
-जयपुर से सुबह 9:40 बजे दुबई जाती है फ्लाइट