नई दिल्ली : ईरान में खामेनेई विरोधी प्रदर्शन तेज हो गया है. विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई है. प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में करीब 7 लोगों की मौत हो गई है.
झड़पों में ईरान की पैरामिलिट्री फोर्सेस के एक जवान की भी मौत हो गई है. ईरान के 50 से ज्यादा शहरों तक आंदोलन फैल गया है. प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम लीडर शासन को खत्म करने का आह्वान किया है. कुछ लोगों ने राजशाही को वापस लाने की भी मांग की है.
बता दें कि ईरानी रियाल की कीमत अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है और महंगाई दर 42.2 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जिसमें खाद्य पदार्थों की कीमतें 72 प्रतिशत बढ़ गई हैं.
ईरान में खामेनेई विरोधी प्रदर्शन तेज
-विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
-प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में करीब 7 लोगों की हुई मौत
-झड़पों में ईरान की पैरामिलिट्री फोर्सेस के एक जवान की भी मौत
-ईरान के 50 से ज्यादा शहरों तक फैला आंदोलन
-प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम लीडर शासन को खत्म करने का आह्वान किया
-कुछ लोगों ने राजशाही को वापस लाने की भी मांग की