कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. खड़गपुर सदर से विधायक दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली.
आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने मंत्री पद की शपथ ली. बनगांव उत्तर से विधायक अशोक कीर्तनिया ने मंत्री पद की शपथ ली. रानीबांध सीट से विधायक खुदीराम टुडू ने मंत्री पद की शपथ ली. माथाभांगा से विधायक निसिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली.
आर. एन. रवि ने शपथ दिलाई. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य सहित वरिष्ठ NDA नेता ब्रिगेड परेड ग्राउंड में मौजूद रहे. शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए.
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. 207 सीट जीतकर बीजेपी जीत का परचम लहराया था. सुवेंदु अधिकारी के हाथों ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा. टीएमसी को 80 सीटें मिली है. जबकि 6 सीटों पर अन्य ने जीत दर्ज की. आपको बता दें कि 4 मई को बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आये थे. यहां पर 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे.